Uttarakhand Weather: नैनीताल में पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद बढ़ी गर्मी, मौसम ने चौंकाया

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद नैनीताल में बारिश नहीं हुई, बल्कि अप्रत्याशित गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन गर्म रहा। तेज हवाएं चलीं, पर उनमें ठंडक की बजाय गर्माहट थी। लोगों ने जैकेट उतारे, जो ठंड बढ़ने की उम्मीद के विपरीत था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बावजूद, ठंड का प्रकोप नहीं बढ़ा।

1.नैनीताल में पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद बारिश नहीं हुई

2.अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, दिन में तेज गर्मी

3.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत, ठंड की जगह गर्माहट

जागरण संवादाता, नैनीताल। इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन सरोवर नगरी में बारिश तो नहीं हुई, अलबत्ता आसमान से सूर्य की किरणें खासा गर्मी का एहसास करा गई। शुक्रवार को दिन का अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान मौसम को गर्म बना गया।

नगर में तेज हवाओं का दौर बीती रात से जारी था, जो पूरे दिन रुक रुक कर जारी रहा लेकिन हवा में ठंड की गरमाहट थी। हल्के बादल भी आसमान में आते जाते रहे, लेकिन पारा चढ़ता चला गया और गर्मी महसूस करने वाली थी। मौसम में आया बदलाव हैरान करने वाला था। लोग बदले मौसम को लेकर तरह तरह के कयास लगाने लगे।

दोपहर में गर्मी का एहसास बढ़ा तो लोगों के तन से कोर्ट व जैकेट उतरने लगे। सांझ ढलने तक मौसम गर्म बना रहा। इधर मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान चार दिन पहले जारी कर दिया था। जिस कारण माना जा रहा था कि ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा, लेकिन हुआ इसके विपरीत।

इधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गत दिवस की तुलना में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। इधर शहर में शनिवार को पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद भी कारोबारी कर रहे हैं।

More From Author

गैर हिंदू प्रवेश ना करें; हरिद्वार में गंगा घाट पर लग गए पोस्टर

Roorkee Weather Today: शनिवार व रविवार को छाया रहेगा घना कोहरा, पाला पड़ने से मौसम होगा बेहद सर्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *