बारिश का अलर्ट: शनिवार को हरिद्वार में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, डीएम ने दिए सख्त आदेश

Uttarkhand Buzz

हरिद्वार। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। 5 सितंबर को हरिद्वार में स्कूलों की घंटी नहीं बजेगी। मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार को जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को बारिश का दौर तेज से अति तेज हो सकता है। लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, सभी तहसीलों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश की अनदेखी करने वाले विद्यालय या विभाग के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने अभिभावकों से भी मौसम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

More From Author

Flood News: तिब्बत में बाढ़ की सच्चाई छुपा रहा है चीन, भयानक मंजर का वीडियो क्यों हटाया? दलाई लामा के भतीजे ने खोला राज

BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *