हरिद्वार के वासुदेव आश्रम में आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मातृशक्ति से संवाद किया। स्थानीय लोगों ने मदन कौशिक को फिर से विधायक बनाने का समर्थन किया !!

हरिद्वार: पावन धाम रोड स्थित वासुदेव आश्रम में आज “नारी शक्ति वंदन समारोह” का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उपस्थित सभी मातृशक्तियों का सहृदय अभिनंदन किया। उन्होंने महिलाओं के साथ सीधा संवाद करते हुए उनके अनुभवों और विचारों को गहराई से सुना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा,

नारी शक्ति का सम्मान और उनका सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं है, बल्कि यह एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र के निर्माण की अनिवार्य आधारशिला है। नारी का सम्मान और नारी का स्वाभिमान ही सशक्त समाज और समर्थ राष्ट्र की असली पहचान है।”

जनता का समर्थन: “इस बार फिर मदन कौशिक”

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए “इस बार फिर से हमारा विधायक कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ही होना चाहिए।” जनता ने उनके पिछले कार्यों और लगातार क्षेत्र में सक्रियता की सराहना की।

More From Author

BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *