आज हरिद्वार में नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ युवा कांग्रेस हरिद्वार द्वारा बड़ा आंदोलन किया गया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष काश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक के आवास का घेराव कर नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधायक मदन कौशिक के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने खन्ना नगर में रोका
इस अवसर पर हरिद्वार कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, कांग्रेस नेता वरुण बालियान, करण व्यास, तरुण व्यास, परितोष त्यागी करण सिंह राणा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि हरिद्वार जैसे पवित्र शहर में नशे का बढ़ता कारोबार युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और युवाओं को इस दलदल से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
