पुरोला प्रमुख निशिता शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मुश्किलें बढ़ीं

संक्षेप:पुरोला की नवनिर्वाचित प्रमुख निशिता शाह के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन पर अनुसूचित जाति व जनजाति प्रमाण पत्र के मामले में आरोप लगे हैं। निशिता का कहना है कि उनके खिलाफ कई मामले पहले से ही लंबित हैं और उन्हें

पुरोला। विकास खंड पुरोला की नवनिर्वाचित प्रमुख एवं, पूर्व विधायक मालचंद की पुत्रवधू निशिता शाह की मुश्किलें थमनें का नाम नहीं ले रही हैं। न्यायालय के आदेश पर प्रमुख निशिता शाह के खिलाफ थाना पुरोला में मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की 212, 216, 229(2) एवं 318(4) धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस विवेचना में स्पष्ट होना है कि आरोपों में तथ्यात्मकता कितनी सत्यता है। उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति व जनजाति प्रमाण पत्र के एक मामले में ब्लाक प्रमुख बननें के बाद से निशिता शाह शुरू से ही विवादों के घेरे में है तथा मामले को लेकर प्रमुख बनने के कुछ दिन बाद ही वितिय अधिकार सीज कर दिए गए हैं।

अब मुकदमा दर्ज होने के बाद मुश्किलें ओर भी बढ़ती नजर आ रही हैं। क्या कहती हैं प्रमुख निशिता शाह इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए निशिता शाह ने कहा कि उनके विरुद्ध पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मामले विभिन्न न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय में लंबित हैं। जिनमें वे नियमानुसार न्यायालय में उपस्थित हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही मामले को उन्हें बार-बार अलग-अलग स्थानों पर उलझाने की मंशा समझ से परे है। मुझे बार-बार परेशान किया जा रहा है न्यायालय पर विश्वास है, न्यायालय का पूरा सम्मान करती हूं। वही मामले में प्रमुख निशिता शाह के ससुर एवं पूर्व विधायक मालचंद ने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं तथा राजनीतिक विरोधियों को अपनी जमीन खिसकने का डर सता रहा है जिस कारण से कानूनी मामलों में उलझाने का प्रयास कर मुझे परेशान किया जा रहा है। पुरोला थाना अध्यक्ष दीपक कठेत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रमुख निशिता शाह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना प्रारंभ कर दी है, जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

More From Author

एकता-अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई

हरिद्वार का विधायक कैसा होना चाहिए? जनता की प्रमुख माँगें !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *