Uttarakhand Bandh Today Live Updates: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आज ‘उत्तराखंड बंद’ का आह्वान किया गया है, जिसका प्रदेश में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. चमोली और उत्तरकाशी में कुछ बाजार बंद हैं, जबकि पिथौरागढ़ और देहरादून में जनजीवन सामान्य बना हुआ है. मुख्यमंत्री द्वारा CBI जांच की सिफारिश के बाद व्यापार मंडलों के पीछे हटने से बंद का प्रभाव कम हुआ है. हालांकि, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
Uttarakhand Bandh Live : अंकिता भंडारी हत्याकांड में ‘VIP’ के नाम का खुलासा करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज यानी रविवार (11 जनवरी 2026) को विभिन्न संगठनों ने ‘उत्तराखंड बंद’ का आह्वान किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मामले की जांच CBI को सौंपने की सिफारिश के बावजूद आंदोलनकारी संगठन सड़कों पर हैं. हालांकि, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से मिल रही खबरों के अनुसार, इस बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है.!! आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट…

