उत्तराखंड में गर्मी दिखा रही तेवर, चिलचिलाती धूप से रहें सावधान, जानें कब करवट लेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का ‘डबल रोल’ देखने को मिल रहा है। मैदानी जिलों में चिलचिलाती धूप तो पहाडों में बारिश और आंधी तूफान से जनता पास्ट हो गई है। मौसम विभाग की माने तो 18 और 19 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

19 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम ? (Aaj ka mausam)
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को पूरे उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं। हालांकि तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों से बिना मतलब के अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

20 मई से बदल सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 20, 21 और 22 मई को प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। वैज्ञानिकों ने ने 20 मई से रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री (Uttarakhand monsoon update)
मौसम विभाग ने मानसून को लेकर की बढ़ा अपडेट दिया है। वैज्ञानिकों की माने तो केरल में 26 मई तक मानसून पहुंचने के ऐलान के बाद, उत्तराखंड में भी इसके समय से पहले आने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

More From Author

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी का निधन, ऋतु खंडूरी ने की पुष्टि

अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का छापा, गंदगी देख चढ़ा पारा, CMO को लगाई फटकार-VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *