सप्तऋषि मंडल भाजपा के नवनियुक्त मंडल मंत्री विकास गुप्ता ने संभाली कमान, क्षेत्र के विकास के लिए धरातल पर उतरे उपकल्पना

 “न रुके थे, न रुकेंगे”— पूर्व वार्ड प्रत्याशी और किसान मोर्चा में सक्रिय रहे विकास गुप्ता ने नियुक्ति के साथ ही शुरू कराया नालियों का सफाई अभियान।

सिर्फ कागजों या बयानों में नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने की अपनी शैली को बरकरार रखते हुए मंडल मंत्री विकास गुप्ता जी आज खुद क्षेत्र में उतरे। मानसून और आने वाले दिनों की तैयारियों को देखते हुए उन्होंने वार्ड में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालियों की युद्धस्तर पर सफाई करवाई।

सफाई अभियान के दौरान वे खुद मौके पर मौजूद रहे ताकि कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ हो सके। स्थानीय निवासियों ने उनके इस त्वरित एक्शन और समर्पण की जमकर सराहना की है।

हरिद्वार।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऊर्जावान और कर्मठ नेता विकास गुप्ता जी को संगठन में एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास गुप्ता जी को सप्तऋषि मंडल का मंडल मंत्री मनोनीत किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के मिलते ही वे तुरंत एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि उनके लिए पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा सर्वोपरि है।

वार्ड नंबर 1 के पूर्व प्रत्याशी रह चुके और किसान मोर्चा में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले विकास गुप्ता जी का एक ही नारा है— “क्षेत्र के विकास के लिए न रुके थे, न रुकेंगे और न कभी रुके हैं।” इसी संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने जिम्मेदारी संभालते ही क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर काम करना शुरू कर दिया है।

सिर्फ कागजों या बयानों में नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने की अपनी शैली को बरकरार रखते हुए मंडल मंत्री विकास गुप्ता जी आज खुद क्षेत्र में उतरे। मानसून और आने वाले दिनों की तैयारियों को देखते हुए उन्होंने वार्ड में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालियों की युद्धस्तर पर सफाई करवाई।

सफाई अभियान के दौरान वे खुद मौके पर मौजूद रहे ताकि कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ हो सके। स्थानीय निवासियों ने उनके इस त्वरित एक्शन और समर्पण की जमकर सराहना की है।

More From Author

BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी!, धामी सरकार ने बांटे नए दायित्व

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट खत्म, मूल तैनाती पर लौटेंगे अधिकारी-कर्मचारी