हरिद्वार/ उत्तराखंड के यशस्वी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफलतम 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक और खास अवसर को सेलिब्रेट करते हुए भाजपा सप्तऋषि मंडल मंत्री (किसान मोर्चा) विकास गुप्ता जी के नेतृत्व में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

माँ गंगा के पावन तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में विकास गुप्ता ने विधि-विधान से भगवान का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद प्रदेश की सुख-समृद्धि, निरंतर विकास और जन-कल्याण की मंगलकामना के साथ सायंकालीन महाआरती संपन्न हुई। गंगा किनारे शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए ‘सबके सेवक’ विकास गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। विकास गुप्ता ने बाबा केदार और माँ गंगा से मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।
इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों, किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मुख्यमंत्री जी के सफल कार्यकाल की बधाई दी।
