जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर में पहुँचीं प्रसिद्ध अभिनेत्री व फिल्म प्रोड्यूसर आरुषि निशंक, बच्चों को दिया सफलता का मंत्र स्कूल के चेयरमैन राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि जी भी उपस्थित रहे

लक्सर। लक्सर के प्रमुख शिक्षण संस्थान जमदग्नि पब्लिक स्कूल में आज एक गौरवशाली अध्याय जुड़ा। चेयरमैन श्री ओम प्रकाश जमदग्नि जी के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजिका, सुप्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर व अभिनेत्री श्रीमती आरुषि निशंक जी ने शिरकत की।

चेयरमैन श्री ओम प्रकाश जमदग्नि जी के मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनू शर्मा एवं डायरेक्टर श्री अभिषेक जमदग्नि जी ने श्रीमती आरुषि निशंक जी का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

आरुषि निशंक जी ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया और अपने जीवन के संघर्षों व सफलताओं के अनुभव साझा किए। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनने और प्रकृति की रक्षा करने की सीख दी। चेयरमैन साहब के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जमदग्नि स्कूल क्षेत्र में शिक्षा की नई अलख जगा रहा है।

इस गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन ने कहा:

चेयरमैन श्री ओम प्रकाश जमदग्नि जी के संरक्षण में हमारा स्कूल निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। आज श्रीमती आरुषि निशंक जी ने अपनी व्यस्तता के बावजूद हमारे बच्चों के लिए जो समय निकाला, उसके लिए हम उनके हृदय से ऋणी हैं। मैं अपने स्कूल के सभी प्यारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता हूँ।”

More From Author

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मां गंगा का पूजन, उमड़ा जनसैलाब; संगठन की मजबूती का दिया संदेश

Recent Posts