ओमप्रकाश जमदग्नि ने ऋषिकुल रजिस्ट्रेशन सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें कई खामियां मिली.
हरिद्वार: ऋषिकुल मैदान में चल रहे चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन सेंटर में अव्यवस्थाओं की खबरों के बाद दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने रजिस्ट्रेशन सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पेयजल, सफाई, लाइट पंखे जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं. राज्य मंत्री ने पर्यटन अधिकारी से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. इस दौरान ओमप्रकाश जमदग्नि ने गर्मी में कई पंख ना चलने, पेयजल की व्यवस्था पर्याप्त ना होने पर नाराजगी जताई. अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री के आदेश पर तीर्थ यात्रियों की सुविधा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए ऋषिकुल मैदान में बने पंजीकरण केंद्र पर दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने औचक निरीक्षण किया. अपने इस औचक निरीक्षण में दर्जाधारी राज्य मंत्री ने वहां की व्यवस्थाओं का न केवल जायजा लिया बल्कि यात्रियों से भी बात की. उन्होंने वहां पेयजल, सफाई, लाइट पंखे और दूसरी व्यवस्थाओं का हाल जाना.
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से चारधाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से हरिद्वार आकर रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रद्धालु परेशान हैं. जहां रोजाना दस हजार रजिस्ट्रेशन रोजाना हो रहे थे, वहां अब संख्या को सीमित कर दिया गया है. साथ ही 24 घंटे चलने वाले रजिस्ट्रेशन सेंटर में अब दोपहर को ही काउंटर बंद कर दिए जा रहे हैं.
ऋषिकुल मैदान में लगातार शिकायतें मिल रही थी कि पर भारी अव्यवस्था बनी हुई है. जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने खुद रजिस्ट्रेशन सेंटर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने न केवल अपने निरीक्षण में यात्रियों से बात की बल्कि वहां चल रहे पंजीकरण प्रक्रिया को भी बारीकी से जाना.
इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने उन्हें वहां की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी. ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा यहां मिल रही शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उन्होंने यह औचक निरीक्षण किया है. जिसमें कुछ खामियां मिली हैं. जिसके लिए उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को अगले दो दिनों में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है.
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशान नहीं होनी चाहिए. यदि प्रशासन स्तर पर कोई लापरवाही बरती गई है तो, जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि पंजीकरण को बंद किए जाने की खबरों को लेकर वे गंभीर हैं. रजिस्ट्रेशन सेंटर में आने वाले सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा
