हरिद्वार जमीन घोटाले में IAS के घर पहुंची विजिलेंस, कई ठिकानों पर रेड

हरिद्वार के चर्चित जमीन घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस घोटाले को लेकर विजिलेंस टीम एक्शन में आ गई है। विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई तेज करते हुए जिन लोगों के नाम FIR में शामिल हैं, उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

हरिद्वार जमीन घोटाले में विजिलेंस की कई ठिकानों पर रेड
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम दस्तावेजों और साक्ष्यों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है। CO हर्षवार्धिनी सुमन की जांच के बाद इस पूरे प्रकरण में कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ी है। बताया जा रहा है कि उनकी जांच रिपोर्ट में कई अहम तथ्य सामने आए थे। इस प्रकरण में कुछ लोगों पर विभागीय कार्रवाई हुई है। जबकि कुछ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें:- Haridwar Land Scam: धामी सरकार का बड़ा एक्शन!, इस IAS को सेवा से बर्खास्त करने की संस्तुति

IAS के घर पहुंची टीम
IAS वरुण चौधरी के दिल्ली स्थित आवास पर भी विजिलेंस टीम सर्च के लिए पहुंची है। विजिलेंस मुख्यालय इस पूरी कार्रवाई की सीधी मॉनिटरिंग कर रहा है। सर्च कार्रवाई में जमीन से जुड़े दस्तावेज, फाइलें और अन्य अहम साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।मालूम हो कि हरिद्वार के इस जमीन घोटाले को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे।

आने वाले दिनों में होंगे बड़े खुलासे!
विजिलेंस की सक्रियता से साफ संकेत है कि जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सर्च कार्रवाई में विजिलेंस के हाथ क्या-क्या अहम तथ्य लगते हैं।

More From Author

अभी भी डटे है निहंग सिख, ITBP तैनात, पुलिस फिर करेगी बातचीत

रानी गली बनी महा-नरक: हॉस्पिटल में घुसा सीवर का गंदा पानी, इलाज कराने आए लोग उल्टा हो रहे बीमार; जनता ने पार्षद और प्रशासन को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *