Gold Silver Price Today : लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी गिरे दाम, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today on June 9: आज यानी 9 जून, 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन इन कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ‘ब्लैक मंडे’ वाले दिन ग्लोबल मार्केट के क्रैश हो गया था। जिसके बाद आज सुबह एमसीएक्स (MCX) और घरेलू रिटेल बाजारों में सोना 1000 के करीब सस्ता हुआ है। तो वहीं चांदी में भी करीब 500-1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई है।

सोने की आज ताजा कीमत Gold Price Today
सोने की शुद्धता आज का रेट कल की कीमत कीमत में गिरावट

24 कैरेट 1,51,800 1,52,840 1040 रुपये
22 कैरेट 1,39,050 1,40,000 950 रुपये
18 कैरेट 1,13,850 1,14,630 780 रुपये
आज चांदी की कीमत Silver Price Today
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 2,59,900 से 2,60,000 के बीच में ट्रेंड कर रही है। तो वहीं खुदरा बाजारों में आज प्रति 10 ग्राम चांदी के दाम 260-270 रुपए के बीच है।

आज क्यों गिरी सोने-चांदी की कीमत?
दरअसल ईरान-इजरायल के बीच बीते दिन से एक बार फिर हवाई हमले शुरू हो गए थे। हालांकि अमेरिका की मध्यस्थता और अपील के बाद हमलों को फिलहाल रोक दिया गया है। अब युद्ध टलने की उम्मीद से निवेशकों ने दोबारा सोने-चांदी से पैसा निकालना शुरू कर दिया है।

More From Author

भीषण गर्मी की चपेट में उत्तराखंड: देहरादून में 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 11 जून तक जानें कैसा रहेगा मौसम

देहरादून में हादसा: खड़ी कार बनी आग का गोला, मौके पर मची अफरा-तफरी

One thought on “Gold Silver Price Today : लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी गिरे दाम, जानें लेटेस्ट रेट

  1. Been chasing free spins and bonus drops here and the timing is always on point. I appreciate that they do not overcomplicate the promotions either. Clean layout and fast loading makes my daily breaks way more fun. 55aceegame

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *