दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

गोवा | 8 अक्टूबर 2026 फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गोवा स्थित अपने आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर गंभीर हालत में पाया गया। इसके बाद मेडिकल टीम को बुलाया गया और उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। मेडिकल टीम ने सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर की मौत गंभीर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के बेहद सम्मानित कलाकारों में शामिल थे। अपने दमदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और अलग अंदाज के कारण उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

उत्तराखंड न्यूज़ की ओर से दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

More From Author

हरिद्वार में बदलेगा कई जगहों का नाम: चमगादड़ टापू होगा गंगाद्वीप, रोड़ी बेलवाला बनेगा हरि वन

खेल महाकुम्भ-2026: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में नैनीताल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिताब जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *