Dehradun Crime: मांडूवाला में जंगल से मिली महिला की सड़ी-गली लाश, हाथ-पैर मोड़कर बोरे में भरा

Dehradun Crime News: राजधानी देहरादून में फिर एक बार एक युवती की हत्या का मामला सामने आया।पुलिस को जंगल से युवती का शव कट्टे में बंद मिला।

बीते माह एक के बाद एक हत्या की छह वारदातों से चर्चा में रहे देहरादून में एक और हत्या से सनसनी फैल गई। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में कट्टे (बोरे) में सड़ी-गली अवस्था में महिला का शव मिला है। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार को प्रेमनगर क्षेत्र स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में शव पड़े होने की सूचना थाना प्रेमनगर को मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव सड़ी-गली हालत में मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। एसएसपी ने महिला की पहचान और घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है।हाथ-पैर मोड़कर बोरे में भरा था
पुलिस के मुताबिक महिला का शव काफी सड़ी-गली स्थिति में है। हाथ-पैर मोड़कर शव को बोरे में भरा गया था। इससे प्रतीत हो रहा है कि महिला को जबरदस्ती बोरे में भरा गया होगा। इसलिए पुलिस हत्या की आशंका के दृष्टिकोण से जांच कर रही है।

घटना की जांच के लिए टीमें गठित
घटना की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। प्रेमनगर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। सर्विलांस से भी डाटा मिलान किया जा रहा है।

More From Author

Uttarakhand Budget Session Live: खिलाड़ियों को नौकरी समेत कई मुद्दों से गरमाया सदन, बाहर विपक्ष का धरना

उत्तराखंड: बीकेटीसी का बदरी-केदार धाम में ‘गैर-हिंदुओं’ की एंट्री पर रोक का फैसला, सामने आया सीएम धामी का बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *