देहरादून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़, दो शातिर अरेस्ट, एक घायल

देहरादून पुलिस की आज सुबह तड़के राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक के पैर में गोली लग गई। जबकि एक अन्य को पुलिस ने दबोच लिया है।

देहरादून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़
घटना तड़के सुबह की है। पुलिस के अनुसार नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर RJ नंबर की कार मे सवार बदमाशों ने बैरियर पर टक्कर मारी। पुलिस को देख कार सवार सेलाकुई की तरफ भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया ।

एक आरोपी के पैर में लगी गोली
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 3 अन्य बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घायल आरोपी को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

घायल बदमाश पर हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज
पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से 2 देशी तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल होने वाली स्विफ्ट कार को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है मुठभेड़ में घायल बदमाश रिंकू मीणा पर हत्या समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

More From Author

उत्तराखंड में Ebola Virus को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

धर्मनगरी हरिद्वार में संत सेवा की अनुपम झलक: श्री निगम कुटीर आश्रम में लगा विशेष भंडारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *