Champawat Accident: खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की कार, 5 दोस्त घायल

Champawat Accident: चंपावत में चल्थी-कठौल मार्ग पर आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरियाणा के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच युवक घायल बताये जा रहे हैं।

चंपावत में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की कार
घटना आज सुबह तड़के करीब 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार चल्थी-कठौल मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। पिथौरागढ़ पुलिस ने बिना समय गए घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

हरियाणा से घूमने के लिए मुनस्यारी आए थे युवक
बताया जा रहा है सभी युवक हरियाणा के सोनीपत से घूमने के लिए मुनस्यारी आए थे। वहां से लौटते वक्त चालक का नियंत्रण खो गया और कार सड़क से फिसलकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कार में पांच युवक सवार थे। जिनमे से तीन की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस ने की पर्यटकों से अपील
पुलिस ने आमजन खासकर पर्यटकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पर्याप्त विश्राम लें, थकान या नींद महसूस होने पर वाहन न चलाएं। साथ ही सुरक्षित स्थान पर रुककर आराम करें। सतर्कता और जिम्मेदारी ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

More From Author

Mussoorie Accident: खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत, 3 घायल

हरीश रावत की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *