Bankipur Result: ‘4 राउंड में हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ने वाली BJP लड्डू बनवाने में व्यस्त’, X पर लोगों का जबरदस्त तंज

Bankipur By Election Result: जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 1,145 वोटों से आगे चल रहे हैं। पीके को अब तक 6269 वोट मिले है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 5124 वोट मिले है।

Bankipur Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक चार राउंड की मतगणना हो चुकी है। जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 1,145 वोटों से आगे चल रहे हैं। पीके को अब तक 6269 वोट मिले है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 5124 वोट मिले है।

https://x.com/ANI/status/2084141564427981234?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2084141564427981234%7Ctwgr%5E1df82661a52555cd2b0e0a0654a021fae6a172d0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fnational-news%2Fbankipur-result-bjp-lagging-by-over-1145-votes-after-4-rounds-busy-prashant-kishor-leading-20800926https://x.com/ANI/status/2084141564427981234?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2084141564427981234%7Ctwgr%5E1df82661a52555cd2b0e0a0654a021fae6a172d0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fnational-news%2Fbankipur-result-bjp-lagging-by-over-1145-votes-after-4-rounds-busy-prashant-kishor-leading-20800926

भले ही चार राउंड की मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी 1145 वोटों से पीछे चल रहे हो, लेकिन समर्थकों को उम्मीद है कि उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिलेगी। इसको लेकर समर्थकों द्वारा कई किलो लड्डू भी बनाया जा रहा है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कसा तंज
एक्स पर पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- बांकीपुर में जीत के जश्न की तैयारी में बीजेपी जुट गई है। 200 किलो से अधिक लड्डू बनाए जा रहे है। इधर चार राउंड की काउंटिंग में प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- पहले से जश्न मनाकर खुद खा लेना और जेएसपी (जन सुराज पार्टी) के ऑफिस में पहुंचा देना।

एक अन्य यूजर ने लिखा- हरियाणा जलेबी मूमेंट

एक्स पर यूजर ने लिखा- सारे लड्डू बेकार जाने वाले है। युवाओं में जन सुराज का क्रेज है।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।

More From Author

आंदोलन से झुकी सरकार?, आज रात आठ बजे शिक्षा मंत्रालय करेगी बड़ा एलान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *