CBSE 10वीं के नतीजों में लक्सर के जमदग्नि पब्लिक स्कूल का जलवा, अर्पित चौधरी 96% अंकों के साथ रहे टॉपर

लक्सर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में लक्सर के जमदग्नि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र अर्पित चौधरी ने 96% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की। शानदार प्रदर्शन करने वाले मुख्य छात्रों में शामिल हैं:

• अर्पित चौधरी: 96% (टॉपर)

• अराध्या, इशु पनवर, इलमा वसीम, हर्ष सैनी, रणवीर गिल, दिक्षिता धिमान और रितिक ठाकुर।

इन सभी विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों को गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के चेयरमैन श्री ओमप्रकाश जमदग्नि स्वयं टॉपर बच्चों के आवास पर पहुँचे। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर श्री जमदग्नि जी ने कहा :

“आज लक्सर का बच्चा शिक्षा के क्षेत्र में हरिद्वार और देहरादून जैसे बड़े शहरों के विद्यार्थियों के साथ बराबरी कर रहा है। इन बच्चों ने न केवल स्कूल का, बल्कि हमारे पूरे लक्सर क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर चमकाया है।”

उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों को भी बधाई दी, जिनके निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से बच्चों ने यह कठिन परिश्रम कर सफलता अर्जित की।

चेयरमैन ओमप्रकाश जमदग्नि जी ने उन बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया जिनके अंक उनकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे। उन्होंने बच्चों को सांत्वना देते हुए कहा कि परीक्षा के अंक ही जीवन का अंतिम पैमाना नहीं हैं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे मायूस न हों, क्योंकि जीवन में अभी अनेक अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। बस पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें।

More From Author

लक्सर: होनहार छात्रा मानसी ने 10वीं में गाड़े सफलता के झंडे, आशीर्वाद देने पहुंचे ओम प्रकाश जमदग्नि जी

जमदग्नि पब्लिक स्कूल का सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट 100%, राज्यमंत्री ने टॉपर्स को किया सम्मानित !!