बोतल फेंकने की बजाय करें क्रश, देहरादून में लगी ऑटोमेटिक प्लास्टिक क्रशर मशीन

संक्षेप:इन मशीनों के द्वारा क्रश की गई बोतलों के बाद जो प्लास्टिक इकट्ठा होगा उसके जरिए अलग-अलग प्रोडक्ट जैसे कुर्सी, टेबल, फ्लावर पॉट और अन्य सजावटी सामान तैयार किए जाएंगे।

देहरादून में सफाई और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य के ध्यान में रखते हुए देहरादून नगर निगम ने पहली ऑटोमेटिक प्लास्टिक क्रशर मशीन लॉन्च की है। निगम ने फिलहाल ट्रायल पर इसकी शुरुआत की है। गुरुवार को नगर निगम परिसर के बाहर इस अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन किया गया।निगम की प्लानिंग है कि आने वाले कुछ महीनों में ऐसी ही 50 मशीनें शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाई जाएंगी। निगम ने तय किया है कि ये मशीनें शहर के प्रमुख स्थान जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, यूनिवर्सिटी कैंपस, पार्क, सरकारी इमारतें और प्रमुख चौक-चौराहे आदि। निगम का उद्देश्य है कि इन मशीनों से प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म किया जाए। इन मशीनों के द्वारा क्रश की गई बोतलों के बाद जो प्लास्टिक इकट्ठा होगा उसके जरिए अलग-अलग प्रोडक्ट जैसे कुर्सी, टेबल, फ्लावर पॉट और अन्य सजावटी सामान तैयार किए जाएंगे।

प्लास्टिक की रिसाइकलिंग
ये प्रक्रिया पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टरनशिप मॉडल पर आधारित है। मशीन का संचालन मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। कंपनी प्लास्टिक को रिसाइकलिंग करेगी जिसके बाद निगम रॉ मेटेरियल को खरीदेगा। इन ऑटोमेटिक प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन को लगाने में वर्तमान में नगर निगम की ओर से कुछ भी निवेश नहीं किया गया है।

सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति
देहरादून नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि इस मशीन के जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक को क्रश कर उपयोगी वस्तुओं को बनाया जाएगा। फिलहाल ट्रायल पर कुछ जगहों को चुना गया है और आने वाले समय में फीडबैक के आधार पर इसे इंस्टॉल किया जाएगा। वहीं मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि इस पहल के जरिए शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के निगम के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

More From Author

हरिद्वार का विधायक कैसा होना चाहिए? जनता की प्रमुख माँगें !!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नौवें आम बजट से उत्तराखंड को भी 9 बड़ी उम्मीदें, जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *