उत्तराखंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के टिहरी दौरे के दौरान फ्लीट वाहन के आगे चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसकी को लेकर विवाद गर्मा गया। स्थानीय लोगों की माने तो फ्लीट में शामिल एक गाड़ी चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
इसी दौरान उसने एक कार को नुकसान पहुंचाया। तो वहीं एक स्कूटी सवार सड़क किनारे गिर पड़ा। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने वाहन का पीछा कर उसे साईं चौंक पर रोका। ऐसे में वहां हंगामा मच गया। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत किया।
मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन ने कइयों को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज शुक्रवार सुबह देहरादून से आई पुलिस फ्लीट में मौजूद एक वाहन बौराड़ी क्षेत्र में तेज स्पीड से गुजर रहा था। लोगों ने आरोप लगाया कि चालत ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया। तेज स्पीड पर चल रहे वाहन की वजह से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों को अपने आप का बचाव करने के लिए किनारे होना पड़ा।
लोगों में भारी गुस्सा
स्थानीय निवासी की माने तो कार किनारे लेने के बाद भी उनकी कार को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद चालक की लापरवाही पर लोग नाराज है। साथ ही इसको लेकर जांच की मांग की है। तो वहीं अन्य स्कूटी सवार सड़क किनारे गिर पड़े। किसी को भी गंभीर चोट तो नहीं आई, लेकिन इसको लेकर लोगों में गुस्सा है।
चालक पर नशे में होने का आरोप
स्थानीय लोगों की माने तो वाहन चालक नशे में था। हालांकि इसको लेकर अभी तक पुलिस या प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस भी जांच में जुट गई है। अधिकारियों की माने तो सभी तथ्यों की जांच की जाएगी।
