अबे हम भी तेरे दादा लगते हैं’, पैतृक गांव में अलग दिखा योगी का अंदाज, वीडियो ने जीता दिल !!

योगी आदित्यनाथ बीते रोज अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. यहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया. जिसके बाद आज लोगों से मुलाकात की.

साथ ही वे बच्चें को चॉकलेट दे रहे हैं. साथ ही वे कहते सुनाई दे रहे हैं “हम भी तुम्हारे दादा हैं’. मासूम बच्चा उन्हें फूल भेंट करता नजर आता है. आसपास खड़े ग्रामीण इस पल को कैमरे में कैद करते दिखाई देते हैं. इस आत्मीय मुलाकात ने ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. पंचूर गांव पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अन्य ग्रामीणों से भी घुल-मिलकर बातचीत की. उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की स्थितियों की जानकारी ली.

योगी आदित्यनाथ का बच्चों से मेल मुलाकात का ये वीडियो हर किसी को पंसद आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बार फिर दिखाता है कि बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी योगी आदित्यनाथ अपनी गांव और जड़ों के कितने करीब हैं.

पंचूर गांव आने से पहले योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर पहुंचे थे. वहां उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन किये. इसके बाद वे जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर पहुंचे. यहां उन्होंने नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम किया. इस दौरान उत्तराखंड सीएम के साथ ही दूसरे नेता भी उनके साथ मौजूद रहे.

More From Author

मोहम्मद दीपक’ के नाम से मशहूर हुए जिम मालिक ने ठुकराया झारखंड के मंत्री का 2 लाख का

खटीमा में सीएम धामी ने दिखाया अपने बल्लेबाजी का हुनर, बॉल को पहुंचाया स्टेडियम पार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *