उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट खत्म, मूल तैनाती पर लौटेंगे अधिकारी-कर्मचारी

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से विभिन्न जिलों और कार्यालयों में अटैच चल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को अब उनके मूल तैनाती स्थल पर वापस भेजा जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट खत्म
महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में 31 मार्च 2026 तक किए गए सभी समायोजन आदेश तत्काल प्रभाव से समाप्त माने जाएंगे। इसके तहत मंडल और जिला स्तर पर संबद्ध अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

समय पर नहीं पहुंचे मूल तैनाती पर तो रुकेगा वेतन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने निर्धारित अवधि के भीतर अपने मूल तैनाती स्थल पर योगदान नहीं दिया तो जून 2026 माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

More From Author

सप्तऋषि मंडल भाजपा के नवनियुक्त मंडल मंत्री विकास गुप्ता ने संभाली कमान, क्षेत्र के विकास के लिए धरातल पर उतरे उपकल्पना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *