अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का छापा, गंदगी देख चढ़ा पारा, CMO को लगाई फटकार-VIDEO

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज हरिद्वार दौरे के दौरान अचानक चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर मंत्री ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

मंत्री ने किया चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में हरिद्वार पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने बिना पूर्व सूचना के अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं, जिस पर मंत्री ने सीएमओ को जमकर फटकार लगाई।

अस्पताल की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था देख स्वास्थ्य मंत्री का चढ़ा पारा
मंत्री सुबोध उनियाल ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य के सभी सरकारी और गैरसरकारी अस्पतालों में स्वच्छता और मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

अस्पताल परिसरों में साफ-सफाई के दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल परिसरों में साफ-सफाई, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मरीजों के लिए सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें: टिहरी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, शौचालय गंदा मिलने पर लगाई लताड़

More From Author

उत्तराखंड में गर्मी दिखा रही तेवर, चिलचिलाती धूप से रहें सावधान, जानें कब करवट लेगा मौसम

Haridwar Road Accident: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को जबरदस्त टक्कर, दंपति की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *