उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी का निधन, ऋतु खंडूरी ने की पुष्टि

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। उनकी बेटी ऋतू खंडूरी ने इसकी पुष्टि की है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी का निधन
बता दें भुवन चंद्र खंडूरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उनके मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। कुछ दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू ऑब्जरवेशन में रखा गया था। हालात में लंबे समय से कोई सुधार नहीं हो रहा था।

सीएम धामी ने जताया दुख
भुवन चंद्र खंडूरी ने निधन पर सीएम धामी ने भी दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका व्यक्तित्व राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा’।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे उत्तराखंड के ‘ईमानदार CM’, आखिर क्यों दो बार कुर्सी से हटाए गए थे भुवन चंद्र खंडूड़ी?

राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है पूर्व सीएम का निधन: CM
सीएम ने आगे लिखा ‘राजनीतिक जीवन में उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। एक जननेता के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए और अपनी सादगी, स्पष्टवादिता और कार्यकुशलता से लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें’।

35 साल तक की थी देश की सेवा
बता दें बी सी खंडूरी ने राज्य के मुखिया बनने से पहले बी.सी. खंडूरी ने भारतीय सेना में 35 वर्ष बिताए थे। मेजर जनरल का पद प्राप्त करने के बाद, उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। गढ़वाल से सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में, उन्होंने राजमार्गों और बुनियादी ढांचे से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं की देखरेख की। इसके बाद, उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

More From Author

Uttarakhand Weather: 48 घंटे सावधान!, 17 मई तक बारिश के आसार, 6 जिलों के लिए IMD का अलर्ट

उत्तराखंड में गर्मी दिखा रही तेवर, चिलचिलाती धूप से रहें सावधान, जानें कब करवट लेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *