US-Israel Iran War: ईरान ने बहरीन में अमेरिकी एयर बेस पर किया बड़ा हमला

इराक के बगदाद में सोमवार को सुरक्षा बलों ने ईरान पर अमेरिकी और इजराइल के हमलों के खिलाफ प्रदर्शन को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी. (AP)

तेहरान: अमेरिका और इजराइल के द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले का आज मंगलवार को चौथा दिन है. इस युद्ध का चौतरफा दुष्परिणाम दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा है जिसका प्रभाव हवाई सेवा, तेल की कीमतों और अन्य दूसरे क्षेत्रों पर बड़े पैमाने पर पड़ा है. इससे भारत समेत दुनिया के कई देश प्रभावित हुए हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद ईरान और पश्चिमी ताकतों के बीच सीधा सैन्य संघर्ष और तेज हो गया है. ईरान ने जवाबी कार्रवाई बढ़ा दी है. ईरान अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बना रहा है. इसके साथ ही इजराइल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहा है. ईरान के इन हमलों से अमेरिका और इजराइल को भी जानमाल का काफी नुकसान पहुंचा है. इस बीच सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया है. इस हमले से दूतावास में आग लग गई. इसमें कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है.

LIVE FEED

1:20 PM, 3 Mar 2026 (IST)
मिडिल ईस्ट में 3 भारतीय नाविकों की मौत
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच तीन भारतीय नाविकों की मौत की बड़ी खबर सामने आई है. शिपिंग महानिदेशालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि एक शख्स घायल भी है.

रियाद और कुवैत में अमेरिकी एम्बेसी अस्थायी रूप से बंद
सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी एम्बेसी ने हमले की पुष्टि की है और लोगों से दूर रहने की अपील की है. साथ ही ये भी कहा कि यह मंगलवार को ये बंद रहेगा. एएफपी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘फैसिलिटी पर हमले के कारण अगली सूचना तक एम्बेसी से दूर रहें.’ अमेरिकी नागरिकों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की गई. इस बीच कुवैत में अमेरिकी एम्बेसी को भी अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है, एक दिन पहले देश पर ईरानी हमलों के बाद वहां से धुआं उठता देखा गया था. एम्बेसी ने एक्स पर एक बयान में कहा, ‘चल रहे क्षेत्रीय तनाव के कारण कुवैत में अमेरिकी एम्बेसी अगली सूचना तक बंद रहेगी. हमने सभी रेगुलर और इमरजेंसी कॉन्सुलर अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिए हैं.’

ट्रंप ने ईरान को दी धमकी कहा- हमारे पास असीमित हथियार हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,’कहा हमारे पास हथियारों की सप्लाई अच्छी है लेकिन हम उस स्तर पर नहीं पहुंचे हैं जहां हम पहुंचने की सोच रहे हैं. अमेरिका के पास काफी ‘मीडियम और अपर मीडियम ग्रेड’ हथियार हैं. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा.

बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकियों से निकलने की अपील
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बहरीन और जॉर्डन में नॉन-इमरजेंसी लोगों और उनके परिवार को निकालने का ऑर्डर दिया. विदेश मंत्रालय की ऑनलाइन घोषणा में कहा गया कि यह फैसला सेफ्टी रिस्क की वजह से लिया गया है. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों से वहां से निकलने की अपील की है.

इजराइली सेना ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया
इजराइल की सेना ने मंगलवार को दावा किया कि उसने बेरूत के लेबनान सेक्टर में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (PIJ) के कमांडर अबू हमजा रामी को मार गिराया है. अबू हमजा रामी ने आईडीएफ सैनिकों और इजराइली नागरिकों के खिलाफ सैकड़ों आतंकवादी हमले किए, जिसमें लड़ाकों की भर्ती और ट्रेनिंग और हथियार खरीदना शामिल था. ऑपरेशन नॉर्दर्न एरोज के दौरान उसने सीरिया-लेबनान बॉर्डर पर पीआईजे के लड़ाकों की आवाजाही और दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ उनकी गतिविधियों को मैनेज किया. उसके मारे जाने से पीआईजे की इजराइल के खिलाफ ऑपरेशन करने की क्षमता काफी कम हो गई है.’ आज सुबह, इजराइल ने ईरान-समर्थित ग्रुप के खिलाफ अपने अभियान को आगे बढ़ाने की चेतावनी देने के बाद, बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए. सेना के एक बयान में कहा गया, ‘आईडीएफ अभी बेरूत में हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर और हथियार रखने की जगहों पर हमला कर रही है.’

अमेरिकी विदेश मंत्री ने मिडिल ईस्ट में रह रहे अपने नागरिकों से अपील की
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘विदेश मंत्रालय के लिए विदेशों में रह रहे अमेरिकी नागरिकों की रक्षा और सुरक्षा प्राथमिकता है. मिडिल ईस्ट में एपिक फ्यूरी ऑपरेशन जारी है. इस दौरान ईरान की ओर से खाड़ी देशों में कारयतापूर्ण हमले किए जा रहे हैं. ऐसे हालात में अमेरिकी नागरिकों से कहना चाहता हूं कि हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है, लिहाजा नागरिकों के हित में जारी एडवाइजरी का सभी पालन करें.’

ईरान ने बहरीन में अमेरिकी एयर बेस पर हमले का दावा किया
ईरान की एक अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज एजेंसी के अनुसार ईरान ने बहरीन में अमेरिकी एयर बेस पर हमले का दावा किया है. आईआरजीसी का कहना है कि उसने आज सुबह बहरीन के शेख ईसा इलाके में एक अमेरिकी एयर बेस पर ‘बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला’ किया है. उसने कहा कि उसने 20 ड्रोन और तीन मिसाइलें तैनात की जिससे अमेरिकी एयर बेस की मेन कमांड और हेडक्वार्टर बिल्डिंग तबाह हो गई और उसके फ्यूल टैंक में आग लग गई.’US कांग्रेस ट्रंप की युद्ध शक्तियों पर बहस करेगी
अमेरिका में कुछ सांसद कांग्रेस की भूमिका पर फिर से जोर देना चाहते हैं, जो अमेरिकी संविधान के तहत युद्ध की घोषणा करने वाली एकमात्र संस्था है, लेकिन रिपब्लिकन बहुमत शायद ट्रंप को बचाएगा.

ईरान में US-इजराइली हमलों पर नेतन्याहू बोले- दुनिया को धार्मिक ठगी से बचाना कोई बुरी बात नहीं है
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी/रोरिंग लायन के हिस्से के तौर पर ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइली मिलिट्री एक्शन का सपोर्ट किया. साथ ही उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ अमेरिका, इजराइल बल्कि पूरी दुनिया को ‘धार्मिक ठगी’ से बचाता है.

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में, इजराइली पीएम ने कहा, ‘इंसानियत की रक्षा करना, अमेरिका की रक्षा करना, इजराइल की रक्षा करना, इस धार्मिक ठगी से आजाद दुनिया की रक्षा करना कोई बुरी बात नहीं है. ये कट्टरपंथी जिन्हें कोई परवाह नहीं है, जो बस मौत, बड़े पैमाने पर मौत, हर जगह एक्सपोर्ट करते हैं.’ कई तीखी बातों में उन्होंने हजारों अमेरिकियों की हत्या करने और दुनिया भर में आतंक का जाल फैलाने के लिए ईरान की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘ईरान 47 साल से अमेरिका को मौत की धमकी दे रहा है. उन्होंने हजारों अमेरिकियों को मारा और घायल किया है. उन्होंने आपकी एम्बेसी पर बमबारी की. उन्होंने अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को दो बार मारने की कोशिश की. उन्होंने अपने ही लोगों को मारा, उन्होंने बहुतों का कत्लेआम किया और उन्होंने दुनिया भर में आतंक का जाल फैलाया. यह एक ऐसा राज है जो अमेरिका को खत्म करने पर तुला हुआ है.(ANI)ईरान के सरकारी टीवी ने अपने परिसर में हुए हमलों के बाद का हाल दिखाया
ईरान के सरकारी टीवी ने अमेरिका-इजराइली हमलों के बाद ईरान ब्रॉडकास्टिंग परिसर के आसपास हुए दो धमाकों के बाद का हाल दिखाया. आईआरआईबी के हेड ने ईरानी मीडिया को बताया कि मंगलवार सुबह हुए हमलों में कोई घायल नहीं हुआ. सरकारी ब्रॉडकास्टर ने तेहरान के एविन इलाके के पास जिसे ब्रॉडकास्टर ‘आईआरआईबी’ का ग्लास टावर’ कहते हैं, उसके आसपास से धुआं दिखाया. शनिवार को अमेरिका -इजराइली हमले शुरू होने के बाद से आईआरआईबी के ऑफिस और इंफ्रास्ट्रक्चर पर पहले भी हमला हुआ. ये हमले तेहरान के एविन जिले के निवासियों को इजराइली सेना की तरफ से खाली करने की चेतावनी के बाद हुए जिसमें उनसे आईआरआईबी की इमारतों के आसपास के इलाके से बचने के लिए कहा गया था. इसके तुरंत बाद इजराइली एयर फोर्स ने कहा कि उसने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कम्युनिकेशन सेंटर पर हमला किया. (AP)

ईरान में सोमवार को 96 लोग मारे गए: राइट्स ग्रुप
अमेरिका में मौजूद एक राइट्स ग्रुप ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि सोमवार को ईरान में अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले के बाद 85 आम लोगों की मौत की खबर है और 11 मिलिट्री के लोग मारे गए हैं. राइट्स एजेंसी ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में 13 प्रांतों में कम से कम 56 मिलिट्री घटनाएं रिकॉर्ड की हैं.

खामेनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं, बल्कि कर्तव्यहीनता: सोनिया गांधी
मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की टारगेटेड हत्या पर उसकी चुप्पी तटस्थता नहीं, बल्कि कर्तव्यहीनता और यह भारत की विदेश नीति की दिशा और क्रेडिबिलिटी पर गंभीर शक पैदा करती है.

ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा पर साधा निशाना
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अब पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन पर निशाना साधा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ‘अगर मैंने ओबामा की भयानक ईरान न्यूक्लियर डील (JCPOA) खत्म नहीं की होती, तो ईरान के पास तीन साल पहले ही न्यूक्लियर वेपन होता. यह अब तक का सबसे खतरनाक ट्रांजैक्शन था और अगर इसे ऐसे ही रहने दिया जाता, तो दुनिया अभी बिल्कुल अलग जगह होती. आप बराक हुसैन ओबामा और नींद में सोए जो बाइडेन को दोष दे सकते हैं. थैंक यू प्रेसिडेंट ट्रंप!’अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध में 6 अमेरिकी सैनिक मारे गए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने आज इसकी जानकारी एक्स पर दी. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पोस्ट किया, ‘छह अमेरिकी सर्विस मेंबर एक्शन में मारे गए हैं. अमेरिकी फोर्स ने हाल ही में दो ऐसे सर्विस मेंबर के अवशेष बरामद किए हैं जिनका पहले पता नहीं था, जो इस इलाके में ईरान के शुरुआती हमलों के दौरान एक जगह पर हमला हुआ था. बड़े लड़ाकू अभियान जारी हैं. मारे गए लोगों की पहचान उनके परिवार वालों को बताने के 24 घंटे बाद तक छिपाई जा रही है.’

More From Author

गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *