महाशिवरात्रि से पूर्व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर महानगर व्यापार मंडल सक्रिय मुख्य नगर आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन !!

महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं एवं कावड़ यात्रियों की सुरक्षा तथा नगर की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य नगर आयुक्त महोदय को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गंगा घाटों, पुलों एवं शिव मंदिरों के आसपास आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने की मांग की गई।
सुनील सेठी ने बताया कि आगामी 15 तारीख को महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं का नगर में आगमन होगा। ऐसे में सभी गंगा घाटों, पुलों एवं प्रमुख मार्गों पर समुचित पथ प्रकाश व्यवस्था, नियमित सफाई तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं अत्यंत आवश्यक हैं।
उन्होंने विशेष रूप से झूलते एवं टूटे हुए वाई-फाई तारों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि ये तार श्रद्धालुओं के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे कावड़ खंडित होने अथवा श्रद्धालुओं के घायल होने की आशंका बनी रहती है। इन तारों को समय रहते हटाया जाना आवश्यक है।
इसके साथ ही नगर के विभिन्न हिस्सों में लगे अवैध होर्डिंग, डिवाइडरों पर लगे फ्लेक्स और बेतरतीब प्रचार सामग्री को नगर की सुंदरता एवं जन-सुरक्षा के दृष्टिगत हटाने की मांग की गई। गंगा घाटों के आसपास आवारा पशुओं एवं खुले घूम रहे जानवरों को हटाने पर भी जोर दिया गया।
कावड़ यात्रा के दौरान पुलों, पार्किंग स्थलों एवं खुले मैदानों में लगने वाले अस्थायी बाजारों एवं मेलों के पश्चात उत्पन्न होने वाली गंदगी को लेकर भी ज्ञापन में चिंता जताई गई। सुनील सेठी ने मांग की कि मेले या बाजार लगाने वालों से पूर्व निर्धारित रूप से सफाई की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि बाद में संक्रामक रोग फैलने की आशंका से बचा जा सके।
मुख्य नगर आयुक्त महोदय ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि महाशिवरात्रि से पूर्व नगर निगम द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा संबंधित विभागों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे।
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से
कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, भूषण लाल अरोड़ा, सौरभ अरोड़ा एवं सोनू चौधरी उपस्थित रहे।

More From Author

CLIA वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर मध्य क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक एवं तीन दिवसीय स्किल डेवलपमेंट शिविर का सफल आयोजन !!

Uttarakhand News: उत्तराखंड में खत्म होगा मदरसा बोर्ड, जानिए क्या है धामी सरकार की नई व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *