हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में भव्य कुंभ 2027 के आयोजन को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। वहीं हरिद्वार की हर की पैड़ी समेत 105 घाटों पर गैर हिंदूओं को रोकने की मांग की गई। इस पर उत्तराखंड सरकार के मोहर लगाने की खूब चर्चा हुई। इसके बाद देश-प्रदेश से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं अब शासन-प्रशासन ने प्रतिबंध पर स्पष्टीकरण जारी कर दिया है।

पैड़ी की धार्मिक गरिमा की रक्षा
हरिद्वार नगर आयुक्त के मुताबिक मैन्युअल में अंकित पॉइंट नंबर 20 में स्पष्ट रूप से हर की पैड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर प्रतिबंध का उल्लेख किया गया है। यह प्रावधान लंबे समय से अस्तित्व में है और इसका उद्देश्य हर की पैड़ी की धार्मिक गरिमा और परंपराओं की रक्षा करना है।
