गौचर (चमोली)। गौचर मेले में आयोजित शिक्षण संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगितात्मक लोकनृत्य में संस्कार पब्लिक स्कूल गौचर, जीजीआईसी गौचर व जीआईसी गौचर ने अपने अपने वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम को प्राथमिक, जूनियर तथा सीनियर तीन वर्गों में आयोजित किया गया था। प्राथमिक वर्ग के लोकनृत्य में संस्कार पब्लिक स्कूल गौचर ने प्रथम, ब्रिटिश स्कूल गौचर ने द्वितीय तथा पब्लिक स्कूल गौचर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की लोकनृत्य में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर ने प्रथम, शिवालिक पब्लिक स्कूल गौचर ने द्वितीय तथा संस्कार पब्लिक स्कूल गौचर ने तृतीय स्थान पाया। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गौचर ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज ने द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर भक्तराम इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- Home
- उत्तराखण्ड
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गौचर मेले में रही धूम
Posted in
उत्तराखण्ड
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गौचर मेले में रही धूम
You May Also Like
More From Author
Posted in
Laksar
US-Israel Iran War: ईरान ने बहरीन में अमेरिकी एयर बेस पर किया बड़ा हमला
Posted by
दक्ष शर्मा
उत्तराखंड में 2025 से सड़क सुरक्षा शिक्षा अनिवार्य : स्कूली बच्चों को 6 ऑडियो-वीडियो गीतों के ज़रिए मिलेगा प्रशिक्षण
