पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह, ऊधमसिंह नगर के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

पंतनगर : राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) अपने कार्यक्रमानुसार मंगलवार सांय पंतनगर विश्वविद्यालय पहुँचे। पहुँचने के उपरांत उन्होंने तराई भवन में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक कर जनपद में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की विस्तृत जानकारियां ली। उन्होंने जनपद ऊधम सिंह नगर प्रधानमंत्री जनमन योजना में देश में शीर्ष 5 में आने पर बधाई दी। उन्होंने कहा की राष्ट्रपति द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर को पुरुस्कृत किया यह गर्व की बात है। उन्होंने जनमन योजना में कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ग्रीष्म कालीन धान को प्रतिबंधित करते हुए गन्ना, मक्का व दलहन को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य की रजत जयंती के अवसर पर आगामी 8 नवंबर को नानकसागर डाम में वाटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारियां भी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनपद में फॉरेसिक लैब स्वीकृत हो गई है, जिसके लिए किच्छा में भूमि चिन्हित कर ली गई है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया की जनपद के 27 न्याय पंचायतों में एक -एक मॉडल विद्यालय व लाइब्रेरी बनाई जा रही है तथा 150 प्राथमिक विद्यालयों में आपदा मद से नये कक्ष बनाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए ग्राम स्तर तक टीबी जाँच एवं उपचार कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा चिकित्सालयों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के लिए वातानुकूलित कक्ष बनये जा रहे है व गर्भवती महिलाओं की नियमित ट्रेकिंग की जा रही है।

राज्यपाल ने पंतनगर विश्वविद्यालय में हनी क्रांति, सेमी कंडक्टर, महिला स्वयं साहयता समहू की महिलाओं को ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से कृषि से जोड़ने के लिए बीजों का उत्पादन बढ़ाने व कृषि में रिसर्च व तकनीक को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, रजिस्ट्रार पंतनगर विश्वविद्यालय दीपा विनय मौजूद थे।

More From Author

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – सीएम धामी

प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *