6 महीने से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का था मामला

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की है। बीते छह महीने से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी आरोपी को दून पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि आरोपी पोक्सो एक्ट में वंछित चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए वो अपने लगातार ठिकाने बदल रहा था। जिसके चलते उसपर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था।

6 महीने से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
पुलिस की माने तो कोतवाली डोईवाला में एक व्यक्ति ने साल 2025 में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया कि उनके पडोस में किराए पर रहने वाले कैलाश नाम के व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही है, को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस से बचने के लिए बदलता था ठिकाने
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा आरोपी के सम्बंध में सुरागरसी करते हुए उसके संभावित ठिकानो पर लगातार दबिशें दी गई। लेकिन पुलिस से बचने के लिए वो लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था।

आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी तकनीकी विशलेषण की सहायता से अभियुक्त के अलीपुर इब्राहिमपुर हरिद्वार में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर कोतवाली डोईवाला व एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने आज 12 जुलाई को वांछित आरोपी कैलाश को ओम पैकिजिंग फैक्ट्री के पास, अलीपुर हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

More From Author

देहरादून में आफत की बारिश: टौंस नदी के तेज बहाव में बहा नंदा की चौकी का अस्थायी पुल, हाईवे बंद

दोस्त ने पार्टी में बुलाकर मारी गोली! शव के पास सीमा विवाद करती रही 2 राज्यों की पुलिस, फरार हुए हमलावर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *