न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आयुष बडोनी के भारतीय टीम में चयन होने से देवप्रयाग के सिलौड़ गांव में जश्न का माहौल है। वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल हुए 26 वर्षीय आयुष, जो दिल्ली रणजी और आईपीएल में लखनऊ जायंट्स के लिए खेलते हैं, को ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन से पूरे गांव में खुशी की लहर है।


खुशी से झूम उठे ग्रामीण
जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव के आयुष बडोनी का चयन न्यूजीलैंड के विरुद्ध चल रही एक दिवसीय शृंखला में चोटिल वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर हुआ है, वे खुशी से झूम उठे।
दिल्ली में रहता है पूरा परिवार
आयुष को पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली है। 26 वर्षीय आयुष का परिवार दिल्ली में रहता है। उनके पिता विवेक बडोनी क्रिकेट कोच के अलावा एक प्रोफेशनल डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता भी हैं।
आइपीएल में लखनऊ ज्वाइंट्स की तरफ से हैं खेलते
आयुष दिल्ली की रणजी टीम में शामिल हैं। आइपीएल में वह लखनऊ ज्वाइंट्स की तरफ से खेलते हैं। आलराउंडर आयुष टी-20, वनडे सहित टेस्ट फारमैट में भी पारंगत हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया था।
