Roorkee Weather Today: शनिवार व रविवार को छाया रहेगा घना कोहरा, पाला पड़ने से मौसम होगा बेहद सर्द

Roorkee Weather Forecast हरिद्वार जिले में शनिवार और रविवार को घना कोहरा और पाला पड़ने का अनुमान है, जिससे कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। शुक्रवार को भी रुड़की में सुबह घना कोहरा और शीतलहर चली, जिससे दृश्यता कम रही और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई।

HighLights

1.शनिवार-रविवार को हरिद्वार में घना कोहरा और पाला पड़ने का अनुमान।

2.शुक्रवार को रुड़की में शीतलहर और कम दृश्यता दर्ज की गई।

3.तापमान सामान्य से काफी नीचे, लोग अलाव का सहारा ले रहे।

जागरण संवाददाता, रुड़की। Roorkee Ka Mausam हरिद्वार जिले में शनिवार व रविवार को घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। पाला पड़ने से मौसम बेहद सर्द बना रहेगा। इधर, शुक्रवार को भी शहर व आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का अनुभव किया गया, जिससे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

शिक्षानगरी में शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे तक कोहरे की घनी चादर छाई रही, साथ ही शीतलहर भी चली। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को सुबह गाड़ी की लाइट जलानी पड़ी।

ठंड के कारण लोग सुबह कपकपाते हुए अपने-अपने कार्यालय पहुंचे। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सड़कों पर आवाजाही भी कम रही।

दोपहर 12 बजे के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा व धूप खिल गई, जिससे लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से थोड़ी राहत मिली।

हालांकि, दिन ढलने के बाद मौसम और सर्द हो गया, जिससे लोग घरों में दुबकने लगे। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

More From Author

Uttarakhand Weather: नैनीताल में पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद बढ़ी गर्मी, मौसम ने चौंकाया

मनरेगा ने ग्रामीण भारत को जीवन की सुरक्षा दी है।<br>आज जब सरकार की नीतियाँ इस योजना को कमजोर करने पर तुली हैं, तब हमारा कर्तव्य है कि हम मनरेगा की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरें।<br>ग्रामीण मजदूरों, महिलाओं और गरीबों के अधिकारों पर हो रहे इस हमले के खिलाफ अब हल्ला बोल जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *