लक्सर के मुंडाखेड़ा कलां में हरेला पर्व पर राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लक्सर। उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर आज लक्सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुंडाखेड़ा कलां में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने शिरकत कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम मुंडाखेड़ा कलां में स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर से हुई, जहाँ राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पवित्र परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भी पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

हरेला पर्व का महत्व:

गौरतलब है कि उत्तराखंड में हरेला पर्व सुख, समृद्धि और हरियाली का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था और पर्यावरण चेतना का एक सुंदर संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने इस मुहिम की सराहना की और बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

More From Author

देहरादून में Rahul Gandhi बोले- ‘रेस्टोरेंट जैसा पेपर लीक का मेन्यू कार्ड’, मंच पर फफक पड़े रिया थापा के पिता

देहरादून में 10 इंच के पाइप में फंसा 6 साल का मासूम, 30 मिनट तक चला रेस्क्यू, लेकिन नहीं बची जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *