कावड़ यात्रा से पूर्व टूटी सड़को बड़े बड़े गड्ढों को करवाया जाए दुरस्त – सुनील सेठी

हरिद्वार। आगामी कावड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार की बदहाल सड़कों और स्थानीय जनता की समस्याओं को लेकर महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात की। सुनील सेठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित विभागों की उदासीनता पर गहरा रोष व्यक्त किया और आम जनमानस को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

सुनील सेठी ने जिलाधिकारी को बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) और सीवर कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही के कारण उत्तरी हरिद्वार से लेकर अपर रोड, कनखल, भीमगोड़ा और जगजीतपुर तक सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ राहगीरों व स्कूली बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही बनी सड़कें मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल पाईं और धंसने लगीं। सीवर लाइन डालने के बाद निकाली गई मिट्टी को सही तरीके से भरा नहीं गया, जिससे सड़कें धंस रही हैं। यह एक बड़े भ्रष्टाचार और जांच का विषय है।”

— सुनील सेठी

व्यापार मंडल के नेताओं का कहना है कि आगामी कावड़ यात्रा शुरू होने में अब बेहद कम समय बचा है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में टूटी सड़कों को ठीक करना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। यदि समय रहते इन सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो कावड़ मेले के दौरान बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

इसके साथ ही, प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय जनता की सुविधा के लिए हिल बाईपास मार्ग को पूरे मेले के दौरान खुला रखने की भी पुरजोर मांग की।

लापरवाह विभागों पर गिरे गाज, NHAI को भी लिखा जाए पत्र

ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद हरविंदर सिंह ने लोक निर्माण विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि टेंडर होने और कई संस्थाओं से मंजूरी मिलने के बाद भी सड़कों का निर्माण कार्य लटका हुआ है। गैर-जिम्मेदार विभागों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को चोटिल होकर भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि हाईवे की साइड रोड्स की खराब स्थिति के लिए NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को तुरंत पत्र भेजकर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए जाएं।

इस अवसर पर उपस्थित रहे:

ज्ञापन सौंपने के दौरान अर्पण ग्रोवर, अजय अनेजा, सोनू चौधरी, प्रीत कमल और राकेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

More From Author

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

हरिद्वार: भूपतवाला के वार्ड नंबर 2 में नगर निगम का बड़ा अभियान; नालियों की सफाई के बाद अब चमकेगा गंगा विहार कॉलोनी का पार्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *