श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर भव्य आयोजन: ‘सत्यनाम जी’ और वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा की मौजूदगी में बांटा मीठा शरबत ||

तपती और भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतलता और राहत प्रदान करने के लिए मुख्य मार्ग पर मीठे शरबत (छबील) का स्टॉल लगाया गया।

इस पुनीत सेवा कार्य में मुख्य रूप से सत्यनाम गुरुजी और वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा पहुंचे। उन्होंने गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया और अपने हाथों से राहगीरों को मीठा शरबत वितरित किया।

इस मौके पर उपस्थित सेवादारों और गणमान्य लोगों में सूरज कुमार, सुनील सेठी, राकेश शर्मा, नीरज शर्मा, नरेश शर्मा और अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर पूरी श्रद्धा और सेवा भावना के साथ आए हुए श्रद्धालुओं और आम जनता की सेवा की।

मीठे शरबत के साथ-साथ इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रसाद का भी वितरण किया गया। सड़क से गुजरने वाले हर व्यक्ति ने रुककर गुरु जी का प्रसाद ग्रहण किया और इस पुनीत कार्य की सराहना की। ‘सतनाम श्री वाहेगुरु’ के जयकारों के साथ पूरा माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा:

“श्री गुरु अर्जुन देव जी का जीवन हमें मानवता, शांति और सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा देता है। ‘सतनाम वाहेगुरु’ का नाम लेकर इस भीषण गर्मी में राहगीरों की सेवा करना और प्रसाद बांटना सबसे बड़ी मानव सेवा है।”

More From Author

देहरादून समेत इन जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

भीषण सड़क हादसा!, खाई में गिरी कार में लगी आग, दो की मौत, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *