Rudraprayag Accident: नदी में समाई केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार, मची चीख-पुकार

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग से हादसे की खबर सामने आ रही है। केदारनाथ जा रही यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

नदी में समाई केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार
हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी कार तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी नदी में जा गिरी। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

दो महिलाओं की हालत गंभीर
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने गाड़ी में सवार सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है हादसे में दो महिलाएं गंभीर हालत हैं। जबकि अन्य लोगों की हल्की चोट आई हैं।

हादसे में घायलों लोगों का विवरण
घायलों की पहचान वाहन चालक प्रदीप कुमार (35) निवासी उत्तर प्रदेश प्रिंस सिंह (30) निवासी झारखंड, सभीमा सिंह (28) निवासी पश्चिम बंगाल, सुजोन मुखर्जी (27) निवासी असम और ऋजा मुखर्जी (30) निवासी असम के रूप में हुई है।

More From Author

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट खत्म, मूल तैनाती पर लौटेंगे अधिकारी-कर्मचारी

अल्मोड़ा का जवान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर जम्मू-कश्मीर में शहीद, सीएम धामी ने जताया दुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *