मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, लक्सर के विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

आज देहरादून स्थित सचिवालय में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री Pushkar Singh Dhami जी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस मुलाकात का मुख्य केंद्र लक्सर क्षेत्र का विकास और वहां की स्थानीय समस्याओं का समाधान रहा।

आदरणीय श्री ओम प्रकाश जमदग्नि जी ने मुख्यमंत्री जी के साथ लक्सर क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे में सुधार और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों को अत्यंत गंभीरता से सुना और क्षेत्र की उन्नति के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अभिषेक जमदग्नि , अधिष्ठान जमदग्नि एवं दक्ष जमदग्नि , प्रतीक शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जी के ऊर्जावान मार्गदर्शन और लक्सर के प्रति उनकी संवेदनशीलता से पूरी टीम को एक नई प्रेरणा मिली है।

लक्सर की प्रगति के लिए हमारा संकल्प अटल है और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में “उत्कृष्ट लक्सर-अग्रणी उत्तराखंड” का सपना साकार हो रहा है।

More From Author

जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर में पहुँचीं प्रसिद्ध अभिनेत्री व फिल्म प्रोड्यूसर आरुषि निशंक, बच्चों को दिया सफलता का मंत्र स्कूल के चेयरमैन राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि भी उपस्थित रहे

Recent Posts