मेहनत और लगन जब मिल जाए, तो सफलता का इतिहास रचा जाता है। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के जमदग्नि पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा मानसी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 90% अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है
छात्रों के बीच पहुंचे ओम प्रकाश जमदग्नि
बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जाहिर करने और उत्साहवर्धन करने के लिए आज ओम प्रकाश जमदग्नि जी स्वयं छात्रा के निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने मानसी और उनके परिवार से मुलाकात कर इस बड़ी जीत की हार्दिक बधाई दी। अपने बीच ओम प्रकाश जी को पाकर छात्रों और परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मानसी को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश जमदग्नि जी ने कहा कि मानसी जैसी बेटियां क्षेत्र के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की, जिनकी देखरेख में छात्रा ने यह मुकाम हासिल किया है। मानसी के घर पर आज उत्सव जैसा माहौल रहा और ग्रामीणों ने भी इस सफलता पर हर्ष जताया।
मानसी ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों के आशीर्वाद और माता-पिता के सहयोग को दिया है। आज की यह मुलाकात क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का सपना देख रहे हैं।
