चकराता में भारी बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम यातायात सुचारु करने में जुटी है। लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की जेसीबी व स्नो कटर मशीनें बर्फ हटाने का काम कर रही हैं। प्रशासन ने पर्यटकों से सहयोग की अपील की है ताकि यात्रा सुरक्षित रहे।

जागरण संवाददाता, चकराता। चकराता में बर्फबारी का रोमांच देखने पहुंचे पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते चकराता–कालसी मोटर मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष चकराता चंद्रशेखर नौटियाल स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात रहे और यातायात को सुचारु करने में जुटे रहे।
वहीं सड़क से बर्फ हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग साहिया की जेसीबी मशीन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की स्नो कटर और जेसीबी मशीनें भी लगातार कार्यरत हैं, ताकि मार्ग को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से खोलकर यातायात बहाल किया जा सके
प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक रुकावट न करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके !!
