अमृतकाल संकल्प की असली ताकत क्या है? हरिद्वार गायत्री शताब्दी समारोह में अमित शाह

संक्षेप:हरिद्वार गायत्री शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने अमृतकाल संकल्प का जिक्र किया। कहा कि एक पूर्ण विकसित लेकिन, भौतिकता से योजनों दूर आध्यात्मिकता की संकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।

हरिद्वार में गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अमृत काल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि जब हमारा देश 2047 को देश की आजादी का शताब्दी समारोह मना रहा होगा तो हम एक ऐसे देश की रचना करेंगे, जो हर एक क्षेत्र में विश्व में सर्वप्रथम होगा। एक पूर्ण विकसित लेकिन, भौतिकता से योजनों दूर आध्यात्मिकता की संकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एक घटना का भी जिक्र किया। बताया कि इसी संकल्प पर एक कॉलेज की छात्रा ने उनसे सवाल किया था।

अमित शाह बताते हैं कि एक कॉलेज में इसी संकल्प पर मैं वक्तव्य देने गया था। एक कॉलेज की बच्ची खड़ी हुई, मुझसे पूछा कि क्या आपको लगता है क्या हमारे संकल्प लेने से देश आगे बढ़ जाएगा? मैंने उसे जवाब दिया कि एक व्यक्ति जब एक कदम उठाता है तो एक ही कदम आगे बढ़ता है, लेकिन जब 140 करोड़ लोग एक ही दिशा में एक कदम उठाते हैं तो देश 140 करोड़ कदम आगे बढ़ जाता है।

पिछले दस साल में कई बड़े फैसले लिए
अमित शाह ने मोदी कार्यकाल के 10 साल के कार्यों का भी विवरण दिया। उन्होंने कहा कि इन 10 सालों में हमने देश को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। 500 साल से रामलला अपमानित अवस्था में बैठे थे, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया। औरंगजेब का तोड़ा हुआ काशी विश्वनाथ कॉरीडोर आज फिर से मजबूती से खड़ा है। 16 बार टूटने के बाद भी आज भव्य सोमनाथ मंदिर तैयार है।

More From Author

युवा कांग्रेस हरिद्वार ने गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान किया विरोध प्रदर्शन !!

22 जनवरी पूरे विश्व के लिए है ऐतिहासिक दिन: सुनील सेठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *