उत्तराखंड में लव जिहाद, नाम बदलकर युवती को फंसाया, होटल में आईडी निकालते ही पोल खुली

संक्षेप:खटीमा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। नाम बदलकर सहकर्मी युवती से प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देने और धर्म परिवर्तन व शारीरिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप है। होटल में रूम बुक करते समय आईडी दिखाने पर आरोपी की पोल खुली।

उत्तराखंड के खटीमा में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक पर नाम बदलकर सहकर्मी युवती से प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देने और धर्म परिवर्तन व शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और प्रेम संबंध स्थापित किए। इस दौरान युवक ने शादी का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि युवक युवती को एक होटल लेकर गया, जहां आईडी चेक किए जाने के दौरान उसकी असल पहचान सामने आई।

होटल में आईडी निकालते ही पोल खुली
होटल में युवक की पहचान उजागर होने के बाद युवती को सच्चाई का पता चला, जिसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। खटीमा कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र साह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शहनवाज पुत्र मोहमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, पहचान छिपाने, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यदि जांच के दौरान अन्य तथ्य सामने आते हैं तो आरोपी पर अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।

More From Author

CM पुष्कर धामी से मुलाकात के बाद नेता दिल्ली में डटे, उत्तराखंड में धड़कनें क्यों बढ़ीं !!

हरिद्वार:महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने उत्तरी हरिद्वार से सिंहद्वार तक फ्लाइओवरों के नीचे खाली पड़े स्थानों, अंडरपासों तथा सप्तसरोवर बंधे के सौंदर्यकरण एवं व्यवस्थागत सुधार की मांग को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *