युवा दिवस: 125 साल पहले स्वामी विवेकानंद पहुंचे थे उत्तराखंड, इस स्थान पर 14 दिन

संक्षेप:Youth Day: हर साल हम स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर 12 जनवरी को युवा दिवस मनाते हैं। स्वामी विवेकानंद का उत्तराखंड से गहरा लगाव था। उन्होंने 14 दिन एक ही स्थान पर बिताए थे।

Youth Day: स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का उत्तराखंड से गहरा लगाव था। उन्होंने चम्पावत जिले में 125 साल पहले दो सप्ताह से अधिक की अवधि तक प्रवास किया था। हालांकि स्वामी विवेकानंद से जुड़ा चम्पावत का डाक बंगला और श्यामलाताल आश्रम वर्तमान में उपेक्षित हाल में है। इसके अलावा जिन स्थानों पर स्वामी विवेकानंद ने प्रवास किया था उन स्थानों को आपस में जोड़कर पर्यटन सर्किट बनाने का कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो सका है।

18 जनवरी 1901 को बैलूर मठ को जाते समय स्वामी विवेकानंद ने चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रवास किया था। उन्होंने 14 दिन तक लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम में रुकने के बाद एक दिन चम्पावत जिला मुख्यालय और एक दिन दियूरी गांव में प्रवास किया था।

चंपावत में 14 दिन का प्रवास
युग नायक विवेकानंद भाग तीन में हिमालय की अंतिम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा गया है कि स्वामी तीन जनवरी को लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने इस स्थान पर 17 जनवरी तक प्रवास किया था। इसके बाद पैदल चलकर आगे का रास्ता अपनाया और चम्पावत पहुंचे, जहां उन्होंने जिला पंचायत के डाक बंगले में रात्रि प्रवास किया।

मायावती आश्रम में है प्रबुद्ध भारत का कार्यालय
चम्पावत जिले के लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम में अंतरराष्ट्रीय पत्रिका प्रबुद्ध भारत का संपादकीय कार्यालय है। प्रबुद्ध भारत का प्रकाशन वर्ष 1896 से किया जा रहा है। पत्रिका में धर्म, कला, विज्ञान, दर्शनशास्त्र से संबंधित लेख आदि प्रकाशित किए जाते हैं। पूर्व में पत्रिका का प्रकाशन भी मायावती में होता था। वर्तमान में पत्रिका का प्रकाशन बेलूर मठ कोलकाता से किया जाता है, लेकिन संपादकीय कार्य आज भी मायावती आश्रम स्थित कार्यालय से ही किए जाते हैं।

दियूरी में अधूरा पड़ा है ध्यान केंद्र का निर्माण
चम्पावत जिले के दियूरी ग्राम पंचायत में स्वामी विवेकानंद से जुड़ा हुआ आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण अधूरा पड़ा है। करीब दो साल से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

More From Author

जंगली जानवरों के हमले में घायलों के इलाज के लिए ₹15 लाख तक का खर्च उठाएगी उत्तराखंड सरकार, जल्द जारी होगा आदेश !!

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ,अब घर बैठे मिलेंगी जमीन की सत्यापित खतौनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *