सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका, UKPSC ने निकाली 808 लेक्चरर पदों पर भर्ती, 1.5 लाख

संक्षेप:UKPSC ने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर के 808 पदों पर भर्ती निकाली है। स्नातक और बीएड पास अभ्यर्थी 20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1.5 लाख तक सैलरी और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देखें।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत लेक्चरर (Lecturer) के 808 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार देवभूमि के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य पुरुष व महिला अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्तियों का पूरा ब्यौरा (Vacancy Details)
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 808 पदों को दो मुख्य शाखाओं में विभाजित किया गया है: सामान्य शाखा और महिला शाखा ।

1. सामान्य शाखा (725 पद)

सामान्य शाखा में कुल 725 पद हैं, जिनमें से 388 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं।

2. महिला शाखा (83 पद)
महिला शाखा के लिए कुल 83 पद आरक्षित हैं, जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 71 पद हैं। इसमें हिंदी (10 पद), अंग्रेजी (14 पद), अर्थशास्त्र (12 पद) और गृह विज्ञान (08 पद) जैसे विषयों में भर्तियां की जाएंगी।

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

शैक्षणिक योग्यता
आवेदक के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री या उसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही, अभ्यर्थी ने एलटी (LT) डिप्लोमा या बीएड (B.Ed) किया होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1983 से पहले और 01 जुलाई 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। उत्तराखंड के एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जबकि दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

वेतनमान और चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन वेतन पैकेज दिया जाएगा। लेक्चरर पद के लिए वेतनमान 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक निर्धारित किया गया है।

आवेदन शुल्क
आवेदन के लिए श्रेणीवार शुल्क इस प्रकार है –

अनारक्षित/सामान्य: 166.36 रुपये।
उत्तराखंड एससी/एसटी: 76.36 रुपये।
दिव्यांग: 22.30 रुपये।
अनाथ बच्चे: कोई शुल्क नहीं (निशुल्क)।

आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे पांच चरणों में पूरा किया जा सकता है:

1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले UKPSC की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर लॉगइन करें और ‘Recruitment Notifications’ पर क्लिक करें।

2. नोटिफिकेशन पढ़ें: संबंधित भर्ती लिंक के आगे दिए गए ‘पीडीएफ आइकन’ पर क्लिक कर निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

3. रजिस्ट्रेशन: ‘Apply Now’ पर क्लिक करें और अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. दस्तावेज अपलोड: दूसरे और तीसरे चरण में अपनी शैक्षणिक योग्यता का विवरण दें और निर्धारित प्रारूप में अपनी फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।

5. शुल्क भुगतान और सबमिट: चौथे चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 20 जनवरी 2026।
आवेदन में सुधार : 28 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक।
किसी भी तकनीकी सहायता के लिए अभ्यर्थी आयोग की ईमेल आईडी ukpschelpline@gmail.com या फोन नंबर 01334-244143 पर संपर्क कर सकते हैं।

UKPSC ने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर के 808 पदों पर भर्ती निकाली है। स्नातक और बीएड पास अभ्यर्थी 20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ₹1.5 लाख तक सैलरी और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ देखें।


Himanshu Tiwari Image
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है।और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
और पढ़ें


अगला लेख
Hindi News
करियर न्यूज़
schools open delhi ncr winter break prayagraj punjab pune closures timings january 2026
स्कूल खुले, लेकिन राहत नहीं, कई शहरों में अब भी छुट्टी; यूपी का क्या हाल
Jan 19, 2026 04:22 pm IST
Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
gogleNews
Share
स्कूल खुले, लेकिन राहत नहीं, कई शहरों में अब भी छुट्टी; यूपी का क्या हाल
संक्षेप:
शीतकालीन अवकाश के बाद दिल्ली एनसीआर में स्कूल खुल गए हैं, लेकिन देश के कई शहरों में त्योहार, ठंड और आयोजनों के कारण स्कूल अभी बंद हैं या उनके समय में बदलाव किया गया है।
देश के अधिकतर हिस्सों में 19 जनवरी से स्कूलों में सामान्य पढ़ाई की शुरुआत हो गई है, लेकिन हर जगह हालात एक जैसे नहीं हैं। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सोमवार को स्कूल दो हफ्ते के शीतकालीन अवकाश के बाद खुल गए, वहीं प्रयागराज, पंजाब, पुणे और कुछ अन्य शहरों में मौसम, त्योहारों और बड़े आयोजनों के चलते स्कूल या तो बंद हैं या उनके समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभागों और जिला प्रशासन की ओर से अलग अलग परिस्थितियों को देखते हुए फैसले लिए गए हैं। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने अपने जिलों के स्कूलों और प्रशासनिक आदेशों पर नजर बनाए रखें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक
2026 का पूरा हाल जानें ✨
अभी पढ़ें
प्रयागराज में माघ मेला और पर्वों के चलते स्कूल बंद
प्रयागराज में माघ मेला, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के कारण भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। यहां कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 से 20 जनवरी 2026 तक बंद रखे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मेले के दौरान यातायात, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन बड़ी चुनौती होती है, इसलिए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। हालांकि, अन्य जिलों में स्कूल सामान्य रूप से खुल सकते हैं , लेकिन कड़ाके की ठंड को देखते हुए समय में बदलाव किया जा सकता है।

और पढ़ें
अगला लेख
Hindi News
करियर न्यूज़
nabard development assistant recruitment 2026 162 posts online application eligibility exam pattern salary details
NABARD Recruitment 2026 : डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर बंपर मौका, आवेदन 3 फरवरी तक
Jan 19, 2026 04:10 pm IST
Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
gogleNews
Share
NABARD Recruitment 2026 : डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर बंपर मौका, आवेदन 3 फरवरी तक
संक्षेप:
NABARD Recruitment 2026 : NABARD ने 2026 के लिए डेवलपमेंट असिस्टेंट के 162 पदों पर भर्ती निकाली है। स्नातक उम्मीदवार 17 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NABARD Recruitment 2026 : ग्रामीण भारत के विकास में अहम भूमिका निभाने वाला नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) एक बार फिर युवाओं के लिए शानदार रोजगार का मौका लेकर आया है। NABARD भर्ती 2026 के तहत डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के कुल 162 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो बैंकिंग सेक्टर में स्थिर, सम्मानजनक और लंबे करियर की तलाश कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक
2026 का पूरा हाल जानें ✨
अभी पढ़ें
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और 3 फरवरी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार केवल NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें
अगला लेख
Hindi News
करियर न्यूज़
ICAI Reschedules CA Intermediate Paper-5 Auditing and Ethics Exam to January 31 Across India and Abroad
ICAI CA Intermediate Exam: सीए इंटर पेपर-5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स परीक्षा की नई तारीख घोषित, पुराने एडमिट कार्ड होंगे मान्य
Jan 19, 2026 01:14 pm IST
Prachi लाइव हिन्दुस्तान
ICAI CA Intermediate Exam: सीए इंटर पेपर-5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स परीक्षा की नई तारीख घोषित, पुराने एडमिट कार्ड होंगे मान्य
संक्षेप:
CA Intermediate Paper-5 Exam: आईएसएआई ने इंटरमीडिएट ग्रुप-II, पेपर-5 (ऑडिटिंग एंड एथिक्स) की परीक्षा को अब 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित करने का फैसला लिया है।
ICAI CA Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। संस्थान ने 19 जनवरी 2026 (आज) को स्थगित की गई इंटरमीडिएट ग्रुप-II, पेपर-5 (ऑडिटिंग एंड एथिक्स) की परीक्षा को अब यह परीक्षा पूरे भारत और विदेशों में बने केंद्रों पर नई निर्धारित तिथि के अनुसार आयोजित करने का फैसला लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक
2026 का पूरा हाल जानें ✨
अभी पढ़ें
संस्थान द्वारा जारी इस आधिकारिक घोषणा से उन हजारों छात्रों को बड़ी राहत और जानकारी मिली है जो आज परीक्षा केंद्र पहुंचने की तैयारी में थे।

और पढ़ें
अगला लेख
UPSC CSE 2026 नोटिफिकेशन टला, कब तक जारी होने की उम्मीद
IAF Agniveervayu 2027: वायुसेना में अग्निवीर वायु के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं में 50 पर्सेंट अंक वालें करें आवेदन
JAC Admit Card 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, 3 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
GPAT 2026 Correction Window: GPAT 2026 आवेदन में सुधार का आज अंतिम अवसर, रात तक खुली रहेगी सुधार विंडो
CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी 2026 के लिए अभी करें रजिस्ट्रेशन, कल है आवेदन की लास्ट डेट
UPPRPB Police SI and ASI Recruitment 2025: यूपी पुलिस SI और ASI के 537 पदों पर आवेदन का आज अंतिम अवसर, जल्द करें अप्लाई
CBSE Board Exam 2026 Tips: बोर्ड परीक्षा डर को कहें BYE-BYE, ज्यादा स्कोर करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स

More From Author

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका, UKPSC ने निकाली 808 लेक्चरर पदों पर भर्ती, 1.5 लाख

उत्तराखंड की फेमस ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोक, हाई कोर्ट ने दिए इंटरनेट मीडिया पोस्ट हटाने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *