

राजलोक कॉलोनी, ज्वालापुर स्थित नव निर्मित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार, 14 फरवरी 2026 को भगवान शिव, शिव परिवार, माँ भगवती एवं हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह पावन आयोजन क्षेत्रवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान उपस्थित रहेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्जाधारी राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि तथा हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल कार्यक्रम में शामिल हुए।
आयोजकों के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत रविवार को प्रातः 8 पहर का रुद्राभिषेक तथा सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति एवं आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
