होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा द्वारा चंडी घाट स्थित कुष्ठ आश्रम में बच्चों एवं उनके परिवारों के साथ प्रेम, सेवा और समर्पण की भावना से भव्य फूलों की होली मनाई गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने किया। इस अवसर पर बच्चों को पिचकारी, गुब्बारे, मिठाई एवं उपहार वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हर्षोल्लास और खुशियों को साझा करने का पर्व है। खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि महासभा प्रत्येक वर्ष विभिन्न बस्तियों एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच जाकर इस पर्व को सेवा भावना से मनाती है।
उन्होंने समाज से अपील की कि त्योहारों की खुशियां उन परिवारों तक भी पहुंचाई जाएं जो किसी कारणवश इनसे वंचित रह जाते हैं। सेवा और समर्पण की भावना के साथ पंजाबी समाज सदैव सर्व समाज हित में कार्य करता आया है और आगे भी करता रहेगा।
इस अवसर पर ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी हरविंद्र सिंह ने कहा कि सभी संगठनों को ऐसे पर्वों पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, ताकि हर बच्चा और हर परिवार खुशी के साथ त्योहार मना सके।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं, नशे से दूर रहें तथा तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चलाने से बचें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील मनोचा, रवि बांगा, प्रशांत लाम्बा, सौरभ अरोड़ा, अर्पण कोचर, अमित बजाज, मुरारी लाल बाधवा, मुकेश, लक्की अनेजा, ओमवीर सिंह, अजय अनेजा, भूषण लाल अरोड़ा, राकेश सिंह, दिनेश अरोड़ा, लाल जी, रवि अरोड़ा, सौरभ भाटिया, अमृत लाल अरोड़ा, दीपक मदान, गिरीश अरोड़ा सहित अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
