मुख्यमंत्री धामी ने स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वी जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ी कैंट देहरादून में स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्व. श्री हरबंस कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा स्व. हरबंस कपूर हम सभी के लिए प्रेरणादायक थे और उनकी कार्यशैली आन  वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका पूरा जीवन जनता और अपने लोगों के लिए समर्पित रहा है। विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने स्व. कपूर के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि वे सादगी और संवेदनशीलता के प्रतीक थे। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया और राज्य के विकास से जुड़े हर विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े।

More From Author

ISRO ने रचा इतिहास: ‘बाहुबली’ रॉकेट से अमेरिकी कंपनी की सबसे बड़ी कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का सफल लॉन्च

चालान लिंक का मैसेज भेज खाते से 3.68 लाख उड़ाए ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *