हरिद्वार:महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने उत्तरी हरिद्वार से सिंहद्वार तक फ्लाइओवरों के नीचे खाली पड़े स्थानों, अंडरपासों तथा सप्तसरोवर बंधे के सौंदर्यकरण एवं व्यवस्थागत सुधार की मांग को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

शहर की सुंदरता व स्वच्छता पर जोर

सुनील सेठी ने बताया कि पूर्व में उत्तरी हरिद्वार फ्लाइओवर के नीचे पार्किंग और खेल सुविधाओं सहित सौंदर्यकरण के कार्य किए गए थे, लेकिन कुछ स्थान अब भी उपेक्षित हैं। इन जगहों पर फक्कड़ों व असामाजिक तत्वों के जमावड़े से गंदगी, अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।

शहर की सुंदरता व स्वच्छता पर जोर !!

सुनील सेठी ने बताया कि पूर्व में उत्तरी हरिद्वार फ्लाइओवर के नीचे पार्किंग और खेल सुविधाओं सहित सौंदर्यकरण के कार्य किए गए थे, लेकिन कुछ स्थान अब भी उपेक्षित हैं। इन जगहों पर फक्कड़ों व असामाजिक तत्वों के जमावड़े से गंदगी, अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।

प्रमुख मांगें
“फ्लाइओवरों के नीचे बचे हुए स्थानों का “सौंदर्यकरण
“वेंडिंग जोन का सुव्यवस्थित विकास
“जाल लगाकर सुरक्षा व्यवस्था
“स्ट्रीट लाइट एवं सुलभ शौचालयों की स्थापना
“अतिक्रमण हटाकर पौधारोपण

सप्तसरोवर बंधे को पैदल मार्ग बनाने की मांग
सप्तसरोवर बंधे पर पैदल भ्रमण करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए, तेज रफ्तार बैटरी रिक्शा और चारपहिया वाहनों पर रोक लगाने तथा रानीपुर पैदल मार्ग की तर्ज पर दोनों सिरों पर गेट लगाकर इसे पूर्णतः पैदल मार्ग घोषित करने की मांग की गई। साथ ही गंगा किनारे गंदगी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर जुर्माना लगाने का भी आग्रह किया गया।

प्रतिनिधिमंडल उपस्थित
इस अवसर पर भूषण लाल अरोड़ा, विनय कश्यप, सौरभ अरोड़ा, सुनील मनोचा और मुकेश अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

More From Author

उत्तराखंड में लव जिहाद, नाम बदलकर युवती को फंसाया, होटल में आईडी निकालते ही पोल खुली

21 जनवरी को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *