डॉ हिमानी बिष्ट बेस्ट प्रोजेक्ट और डॉ वीर सिंह बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड से सम्मानित

संक्षेप:राजकीय महाविद्यालय सतपुली की डॉ हिमानी बिष्ट को ‘बेस्ट प्रोजेक्ट’ अवार्ड और डॉ वीर सिंह को ‘बेस्ट परफॉर्मर’ अवार्ड मिला। आईआईएससी बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 95 प्राध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी …

कार्यक्रम में प्रत्येक विभाग से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राध्यापकों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय सतपुली (खैरासैंण), पौड़ी गढ़वाल की रसायन विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ हिमानी बिष्ट को ‘बेस्ट प्रोजेक्ट’ अवार्ड एवं गणित विभाग के प्रभारी डॉ वीर सिंह को ‘बेस्ट परफॉर्मर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्राध्यापकों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों द्वारा विज्ञान के गहन और सूक्ष्म पहलुओं एवं सिद्धांतों तथा आधुनिक प्रयोगों व शोध से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई।

More From Author

महाकुंभ से चर्चित हर्षा रिछारिया माघ पूर्णिमा से छोड़ेंगी धर्म की राह, क्यों किया बड़ा ऐलान

Uttarakhand: फैसला…न्यायाधीशों और न्यायिक अफसरों के खिलाफ शिकायतों की सूचना गोपनीय कहकर नहीं रोक सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *