मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएमआई हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की माताजी का जाना हालचाल

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सीएमआई हॉस्पिटल, देहरादून पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की माताजी का हालचाल जाना। देशराज कर्णवाल की माताजी स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न आने पाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति सरकार संवेदनशील है और जरूरत के हर चरण में आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देशराज कर्णवाल और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें धैर्य बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनकी माताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

More From Author

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स हॉस्पिटल में उपचाराधीन लोकगायक गोविंद दिगारी के पिता हिम्मत सिंह से की मुलाकात

आईसीएआर–आईआईएसडब्ल्यूसी द्वारा किसान गोष्ठी एवं पीएम-किसान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित, मुख्य अतिथि कर्नल अजय कोठियाल ने की किसानों की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *